नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7723830551 , +91 8435741489 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण  – राष्ट्र धर्म लाइव

कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

आगर-मालवा- नवागत कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरनियां पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संस्था प्राचार्य से शाला में अध्ययनरत कुल बच्चों की जानकारी एवं उपस्थिति के बारे में पूछा तथा शिक्षक उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर विद्यालय समय पर खुलने एवं बंद होने की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा-08वीं में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेकर शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन कक्ष में पहुंचकर भोजन निर्माण एवं प्रतिदिन बच्चों को दिए जाने वाले मीनू की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।

 कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय विद्यालय सामगी माना का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। यहां कलेक्टर ने स्वयं बच्चों को अंग्रेजी की किताब से अध्यापन करवाया। तत्पश्चात् कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड़ पहुंचकर छात्राओं से स्कूल समय पर खुलने एवं बंद होने तथा पढ़ाई के बारे मे पूछा।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षक दिनेश कुंभकार एवं शाला प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031