नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7723830551 , +91 8435741489 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब महिला स्वयं सहायता समूह, टोल प्लाजा का संचालन करेगा – राष्ट्र धर्म लाइव

अब महिला स्वयं सहायता समूह, टोल प्लाजा का संचालन करेगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टोल संचालन को लेकर महिलाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ


आगर-आजीविका मिशन समूह से जुड़ी समूह महिलाएं अब टोल प्लाजा का संचालन करेगी। राज्य शासन द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय की शुरुआत आगर जिले से होने जा रही है। इसको लेकर सड़क विकास निगम ने समूह महिलाओं को प्रशिक्षण देने की शुरुआत की है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 12 जुलाई 23 को कैबिनेट की बैठक में महिला स्वयं सहायता समूह को टोल संचालन का दायित्व देने का निर्णय लिया था। सड़क विकास निगम ने इस पायलट प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में आगर जिले का चयन किया गया है। इस हेतु शाजापुर-दुपाड़ा-नलखेड़ा मार्ग पर चाचाखेड़ी ग्राम के समीप स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के संचालन हेतु महिला समूह को चिन्हित किया गया है। निर्देश के अनुसार समूहों का संकुल संगठन ज्योति महिला सामुदायिक संगठन इसका संचालन करेगा। इसके लिए महिलाओं के संगठन एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तहत मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह संगठन उपभोक्ता शुल्क संग्रहण का कार्य शुरू करेगा ।

मंत्री परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के तहत जिन टोल का वार्षिक शुल्क संग्रहण दो करोड़ से कम है, उन्हीं टोल को महिला समूहों के संगठन को सौपने का निर्णय लिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि टोल संचालन से अर्जित आय में से 30 प्रतिशत राशि महिला संगठन को प्राप्त होगी, शेष राशि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को सांपी जाएगी। निगम ने आज कानड़ टोल प्लाजा पर महिलाओं का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। प्रशिक्षण के दौरान टोल मैनेजर श्री राजेश पांडेय ने महिलाओं को प्रारंभिक जानकारी प्रदान की। इस मौके पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना एवं मिशन टीम सदस्य उपस्थित रहे। इस नवाचार से महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य खासी उत्साहित हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31