नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7723830551 , +91 8435741489 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भागवत कथा में गोवर्धन लीला का वर्णन – राष्ट्र धर्म लाइव

भागवत कथा में गोवर्धन लीला का वर्णन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नलखेड़ा – क्षेत्र के ग्राम पढ़ाना एवं धंदेड़ा के मध्य स्तिथ श्री देवझरी देवनारायण मन्दिर् में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिन भागवत कथा प्रवक्ता श्री अलखनंदा दीदी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान गोवर्धन धारण की लीला के प्रसंग के दौरान गोवर्धन महाराज थाके माथे मुकुट बिराज रहयो… भजनों के साथ भगवान गिर्राजधरण गोवर्धन पर्वत को उठाते हुए एवम छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। प्रसंग में बताया गया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व चूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया | सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनाें पर नाचते रहे

 

रात्रि कालीन देव नारायण जी कि कथा में मनाया विवाह उत्सव

 

मंदिर परिसर में रात्रि काल में चल रही श्री देवनारायण जी की कथा में छटे दिन में श्री देवनारायण भगवान की बाल लीला एवं उनके विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया विवाह प्रसंग में श्री देवनारायण जी का आकर्षक श्रंगार कर बारात यात्रा निकाली गयी मायरे का कार्यक्रम भी रखा गया धूमधाम से श्री देवनारायण एवं पीपलदे महारानी विवाह रचाया गया कथा वाचक श्री श्याम सुन्दर शर्मा जी ने कई भक्ति भाव के सुन्दर भजनो द्वारा सभों को मंत्र मुग्ध कर दिया जिससे पंडाल में उपस्थिति भक्त जन झूम उठे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31